Tuesday 9 April 2013

भगवती शक्ति -9-


|| श्रीहरिः ||

आज की शुभतिथि-पंचांग

चैत्र कृष्ण, चतुर्दशी, मंगलवार, वि० स० २०६९
 

शक्ति की शरण

   गत ब्लॉग से आगे....यह महाशक्ति ही सर्वकारणरूप प्रकृति की आधारभूता होने से महाकारण भी है, यही मायाधीश्वरी है, यही सृजन-पालन-संघारकारिणी आद्या नारायणी शक्ति है और यही प्रकृति के विस्तार के समय भर्ता, भोक्ता और महेश्वर होती है | परा और अपरा दोनों प्रक्रतिया इन्ही की है अथवा यही दो प्रकृतियों के रूप में प्रकाशित होती है | इन्ही में द्वैतअद्वैत दोनों का समावेश है | यही वैष्णवोंकी श्री नारायण और महालक्ष्मी, श्रीराम और सीता, श्रीकृष्ण और राधा; शैवों की श्रीशंकरऔर उमा, गन्पत्योंकी श्रीगणेश और रिद्धि-सिद्धि, सोरो की श्रीसूर्य और उषा, ब्र्ह्वादियों की शुद्ध ब्रह्म और ब्रह्म विद्या है और साक्तों की महादेवी है | यही पन्चमहाविद्या, दस महाविद्या, नव दुर्गा है | यही अन्नपूर्णा, जगादात्री, कात्यायनी, ललिताम्बा है | यही शक्तिमान है, यहीं शक्ति है, यहीं नर है, यहीं नारी है, यही माता धाता, पितामह है; सब कुछ यही है ! सबको सर्वोक्त भाव से इन्ही के शरण में जाना चाहिये |         

 
X      X                 X                  X     X

जो श्रीकृष्ण की उपासना करते है, वे भी इन्हीं की करते है | जो श्रीराम, शिव या गणेशरूप की उपश्ना करते है, वे भी इन्ही की करते है | और इसी प्रकार जो श्री, लक्ष्मी, विद्या, काली, तारा, षोडशी आदि रूपों में उपासना करते है, वे भी इन्ही की करते है | श्रीकृष्ण ही काली है, माँ काली ही श्री कृष्ण है | इसलिए जो जिस रूप में उपासना करते हो उन्हें उस उपासना को छोड़ने की कोई आवस्यकता नहीं | हाँ, इतना अवश्य निश्चय कर लेना चाहिये की ‘मैं जिन भगवान या भगवती की उपासना कर रहा हूँ, वही सर्वदेवमय और सर्वरूपमय है; सर्वशक्तिमान और  सर्वोपरी है | दूसरों के सभी ईस्टदेव  इन्ही के विभिन्न स्वरुप है |’ हाँ, पूजा में भगवान के अन्यान्य रूपों का कहीं विरोध  हो या उनसे द्वेषभाव हो तो उसे जरुर निकाल देंना चाहिये; साथ ही किसी तामसिक पद्दतिका अवलम्बन किया हुआ हो तो उसे भी अवश्य ही छोड़ देना चाहिये |... शेष अगले ब्लॉग में....       

श्रद्धेय हनुमानप्रसाद पोद्धार भाईजी, भगवतचर्चा पुस्तक से, गीताप्रेस गोरखपुर

नारायण ! नारायण !! नारायण !!! नारायण !!! नारायण !!!
If You Enjoyed This Post Please Take 5 Seconds To Share It.

0 comments :

Ram