Monday 20 May 2013

धारण करने योग्य ५१ बाते -३-


|| श्रीहरिः ||

आज की शुभतिथि-पंचांग

वैशाख शुक्ल, दशमी, सोमवार, वि० स० २०७०

 

गत ब्लॉग से आगे...२०. तकलीफ सहकर भी आमदनी से कम खर्च करो, अधिक खर्च करने वालों या अमीरों को आदर्श न मानकर मितव्ययी पुरुषों और गरीबों की और ध्यान दो | मितव्ययीपुरुष आमदनी में से कुछ बचा कर अपनी ताकत के अनुसार दुखियों की सेवा कर सकता है, चाहे एक पैसे से ही हों ; खरी कमाई से बचे हुए एक पैसे के द्वारा भी की हुई दींन  सेवा बहुत महत्व की होती है | मितव्ययी पुरुष के बचाये हुए पैसे उसके गाढे वक्त काम आते है | जो अधिक खर्च करता है, उसकी आदत इतनी बिगड़ जाती है की वह बहुत अधिक आमंदनी होने पर भी एक पैसा बचा कर दीनों की सेवा नहीं कर सकता | वह अपने खर्च से ही परेशान रहता है और आमदनी न होने पर या कम होने की सूरत में उस पर कष्टों के पहाड़ टूट पड़ते है | मितव्ययी और अच्छी आदतों वाले पुरुष ऐसी अवस्था में दुखी नहीं हुआ करते |

२१. नौकरों से  दुर्व्यवहार न करो, दुःख में उनकी सेवा-सहायता करों | उनका तिरस्कार-अपमान कभी न करों | उनकी आवश्यकताओं का ख्याल रखों और अपनी परिस्थिती के अनुसार उन्हें पूरा करने की चेष्टा करों |

२२. अपरिचित मनुष्य से दवा न लो, जादू-टोना किसी से न करवाओं |

२३. नोट दूना बनाने वाले, आकंडा बताने वाले, सोना बनाने वाले, सट्टा बतलाने वाले लोगों से सावधान रहों; ऐसा करने वालेलोग प्राय: ठग होते है |

२४. किसी अनजाने को पेट की बात न कहों, जाने हुए भी सबसे न कहों; परन्तु अपने सच्चे हितेषी बन्धु से छिपाओ भी नहीं |

२५. जहाँ भी रहों किसी वयोवृद्ध अनुभवी पुरुष को अपना हितेषी जरुर बना लो | विपत्ति के समय उसकी सलाह बहुत काम देगी |

२६. प्रेम सबसे रखों, परन्तु बहुत जायदा सम्बन्ध स्थापित न करो | अनावश्यक दावतों में न जाओं और न दावत देने की आदत डालो |

२७. जो कुछ काम करों, अच्छी तरह से करों | बिगाड़-कर जल्दी और जायदा करने की अपेक्षा सुधारकर थोडा करना भी अच्छा है, परन्तु आलस्य-प्रमाद को समीप न आने दो |

२८. जोश में आकर कोई काम न करों |

२९. किसी से विवाद या तर्क न करों, शास्त्रार्थ न करों | अपने को सदा विद्यार्थी ही समझों | समझदारी का अभिमान न करों | सीखने की धुन रखों | ......शेष अगले ब्लॉग में.    

श्रद्धेय हनुमानप्रसाद पोद्दार भाईजी, भगवच्चर्चा पुस्तक से, गीताप्रेस गोरखपुर, उत्तरप्रदेश , भारत  

नारायण ! नारायण !! नारायण !!! नारायण !!! नारायण !!!    
If You Enjoyed This Post Please Take 5 Seconds To Share It.

1 comments :

manisha mittal said... 25 May 2013 at 12:02

उपरोक्त सभी सूत्र ह्रदय में उतारने योग्य हैं. धन्यवाद् जय श्री कृष्ण

Ram